कैसी है कल्याण सिंह की तबियत?

जुबिली न्यूज डेस्क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान-हिमाचल  के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह तबियत खराब होने के चलते लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं।

उनकी तबियत को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं। इसको लेकर लखनऊ पीजीआई प्रवक्ता ने कहा कि कल्याण सिंह की तबियत पहले से बेहतर है। वह बातचीत में जवाब भी दे रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि सोशल मीडिया में कल्याण सिंह के निधन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं वो भ्रामक हैं।

बीते रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की लोहिया संस्थान सेें पीजीआई शिफ्ट किया गया था। क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (सीसीएम) में भर्ती कल्याण सिंह का उपचार आधा दर्जन डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी को चैलेंज देने पर ओवैसी का यू-टर्न, बोले- बात पर्सनल…

यह भी पढ़ें :  नये मंत्रियों को मोदी का मंत्र, गैर-जरूरी बयानों से बचें 

यह भी पढ़ें :   कोवैक्सीन को जल्द मिलेगी WHO की मंजूरी!

उनके स्वास्थ्य के बारे में डॉ. धीमन ने बताया कि पहले से सेहत में सुधार है। संक्रमण भी कम हुआ है। ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य है।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीजीआई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लिया। नड्डा द्वारा बोलने पर उन्होंने आंखें खोलीं और इशारे से कुछ प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कल्याण सिंह के बेटे व सांसद राजवीर सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट में हुए बदलाव पर क्या बोले राहुल गांधी?

यह भी पढ़ें :  आर्थिक तंगी से जूझ रही इस एक्ट्रेस की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी

Related Articles

Back to top button