असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्व सरमा

जुबिली न्यूज डेस्क

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समते कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सरमा को असम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने शपथ दिलाई। वे असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। हिमंत बिस्व सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

2 मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को लगातार दूसरी बार जीत मिली थी।

यह भी पढ़ें : कोरोना : सिर्फ अप्रैल में 34 लाख वेतनभोगियों का चला गया रोजगार

यह भी पढ़ें : 20 दिन में AMU में 19 प्रोफेसर की कोरोना से मौत, जतायी जा रही है ये आशंका

बीते रविवार को नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए थे।

शपथ ग्रहण समारोह में जाने से पहले आज हिमंत सरमा डोल गोबिंदा मंदिर और कामाख्या मंदिर में जाकर दर्शन किए। वह असम की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। उस समय सर्बानंद सोनोवाल राज्य के सीएम थे।

मुख्यमंत्री सरमा का जन्म 1 फरवरी, 1969 को हुआ। उनके पिता का नाम कैलाश नाथ सरमा और मां का नाम मृणालिनी देवी है।

यह भी पढ़ें : हवाई अड्डे तक पहुंचा कोरोना संक्रमण 

यह भी पढ़ें : महावीर मन्दिर प्रबन्धन ने शुरू किया कोविड अस्पताल

सरमा ने गुवाहाटी के कामरुप एकैडमी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की और फिर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की।

सरमा ने 1996 से 2001 के बीच गुवाहाटी उच्च न्यायालय में लॉ की प्रैक्टिस भी की थी। सरमा ने पहली बार गुवाहाटी के जालुकबाड़ी से साल 2001 में चुनाव लड़े। उन्होंने यहां असम गण परिषद के नेता भृगु कुमार फुकान को हराया और उसके बाद से आज तक सरमा इस सीट पर जीत दर्ज करते आए हैं।

यह भी पढ़ें : BJP के इस सांसद ने UP की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाया सवाल, लिखा योगी को पत्र

यह भी पढ़ें : सात दिन में कम हुए 50 हजार एक्टिव केस, नए केस में गिरावट जारी 

Related Articles

Back to top button