भारतीयों के लिए खुशखबरी: अब इस देश ने दी वीजा-फ्री एंट्री, जानें शर्तें और पूरी डिटेल

जुबिली न्यूज डेस्क 

नई दिल्ली |  अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर है। दक्षिण-पूर्व एशिया का खूबसूरत द्वीपीय देश फिलीपींस अब भारतीय नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री दे रहा है। नई दिल्ली स्थित फिलीपींस दूतावास के अनुसार, अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा 14 दिन तक फिलीपींस की यात्रा कर सकते हैं।

किन भारतीयों को मिलेगी वीजा फ्री एंट्री?

फिलीपींस सरकार ने दो श्रेणियों में वीजा फ्री सुविधा की घोषणा की है, जिनमें नीचे दिए गए मानदंड पूरे करने वाले भारतीय शामिल हैं:

  • केवल पर्यटन (Tourism Purpose) के लिए यात्रा करने वाले

  • वैध पासपोर्ट जो वापसी के बाद कम से कम 6 महीने वैध हो

  • होटल या ठहरने की कन्फर्म बुकिंग का प्रमाण

  • यात्रा के दौरान खर्चों को कवर करने के लिए पर्याप्त धनराशि (जैसे बैंक स्टेटमेंट)

  • कन्फर्म रिटर्न या आगे की यात्रा का टिकट

  • कोई नकारात्मक इमिग्रेशन हिस्ट्री नहीं

अगर कोई यात्री इन शर्तों को पूरा नहीं करता, तो वो पहले की तरह ई-वीजा के माध्यम से फिलीपींस जा सकता है।

फिलीपींस क्यों है भारतीय पर्यटकों की पसंद?

फिलीपींस अपने सुंदर बीच, नाइटलाइफ़, लोकल बाजार और अद्भुत नेचर के लिए जाना जाता है। खासकर बोराके, सेबू और पलावान जैसे टूरिस्ट स्पॉट भारतीयों को आकर्षित करते हैं। वीजा प्रोसेस आसान होने से अब वहां जाना पहले से ज्यादा सुविधाजनक हो गया है।

भारत के पास कितने देशों में वीजा-फ्री सुविधा है?

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, 58 देशों में भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलती है। इनमें शामिल हैं:

एशियाई देश:

  • इंडोनेशिया

  • मालदीव

  • मलेशिया

  • भूटान

  • नेपाल

  • थाईलैंड

  • म्यांमार

अफ्रीकी देश:

  • केन्या

  • रवांडा

  • जिम्बाब्वे

  • सेशल्स

  • इथोपिया

  • सेनेगल

कैरेबियन और ओशिनिया:

  • फिजी

  • वानुअतु

  • माइक्रोनेशिया

  • सेंट लूसिया

  • बारबाडोस

  • त्रिनिदाद और टोबैगो

Related Articles

Back to top button