रामलाल BJP संगठन महासचिव पद से हटे, अब निभाएंगे ये जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क।

भाजपा ने शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल को पद से हटा दिया। अब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में अखिल भारतीय सहसंपर्क प्रमुख की भूमिका निभाएंगे। बता दें कि 2006 से रामलाल को बीजेपी में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। अब उनकी जगह ये जिम्मेदारी बीजेपी के सह संगठन मंत्री वी सतीश निभाएंगे।

रामलाल मथुरा के रहने वाले हैं। वे पश्चिमी उत्तरप्रदेश में संघ प्रचारक रहे चुके हैं। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रहते हुए भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार थे। 2005 में बीजेपी के संगठन महासचिव संजय जोशी की सेक्स सीडी आने के बाद उन्हें बीजेपी से पद मुक्त किया गया था। उसके बाद 2006 की शुरुआत से रामलाल बीजेपी में संगठन महासचिव का काम देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘डीडीएलजे’ नहीं ‘सैराट’ है हमारा समाज

यह भी पढ़ें : तो क्या मॉब लिंचिंग को लेकर उदासीन है केन्द्र सरकार

बता दें कि भाजपा अपने राष्ट्रीय और राज्यों में संगठन महासचिव की नियुक्ति संघ से करती है। यही लोग संघ और भाजपा संगठन के बीच समन्वय का काम देखते हैं। पार्टी अध्यक्ष के बाद संगठन महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण होता है।

Related Articles

Back to top button