गुजरात में BJP विधायक के इस्तीफे से मचा हडकंप, लगाया ये आरोप

जुबिली न्यूज़ डेस्क 

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सावली से विधायक केतन इनामदार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के मंत्रियों और शीर्ष अधिकारी उनकी उपेक्षा कर रहे हैं। गुजरात सरकार उनकी बात नहीं सुन रही। इससे नाराज विधायक केतन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें : UP के नए डीजीपी की खोज में आया नया पेंच

केतन इनामदार इससे पहले भी पार्टी के खिलाफ असंतोष जता चुके हैं। पिछले दो अवधि से विधायक केतन अपनी शिकायत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : अर्थ व्यवस्था सुस्त लेकिन बढ़ रही अरबपतियों की संपत्ति

 

लगातार उपेक्षा से आहत केतन इनामदार ने ई मेल के जरिए अपना इस्तीफा गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें : अब मुंबई में होगी नाइटलाइफ, 24 घंटे खुलेंगे होटल और मॉल

अपने इस्तीफे में आक्रोश व्यक्त करते हुए लिखा है कि मैं जिस जनता का प्रतिनिधि हूं उसके ही काम नहीं हो रहे। बार बार और लगातार पेशकश के बावजूद उनके निर्वाचन क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। क्षेत्र के अधिकारी भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। केतन इनामदार के इस्तीफे भाजपा में हड़कम्प मच गया है और उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button