कांग्रेस में हुई बजरंगबली की एंट्री, प्रियंका गांधी के स्वागत में लगाई 30 फीट की गदा

जुबिली न्यूज  डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जबलपुर से कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही हैं। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पूरे शहर में पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन सबका ध्यान खींच रहा है। प्रियंका गांधी की सभा स्थल में लगाया गया गदा।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंगबली और गदा को लेकर जमकर सियासत हुई थी। अब मध्यप्रदेश चुनाव में भी बजरंगबली के गदे की एंट्री हो गई है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी  के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आदि शंकराचार्य चौक में बजरंग बली की 30 फीट ऊंची गदा सजाई है।

इस चौराहे में प्रियंका गांधी के साथ-साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। बता दें कि नकुलनाथ छिंदवाड़ा संसदीय सीट से सांसद हैं।

30-30 फुट की गदा लगाई गई

एमपी में कांग्रेस कमलनाथ को हनुमान भक्त के रूप में प्रचारित कर रही है। वहीं, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। एमपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कमलनाथ को हनुमान भक्त और पार्टी के सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडा को आगे बढ़ाने की कोशिश में है।

ये भी पढ़ें-बृजभूषण सिंह का ऐलान, 2024 में कैसरगंज से ही लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

यही कारण है कि चौराहे में बजरंगबली की गदा को लगाया गया है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि गदा न्याय की विजय का प्रतीक है। यही कारण है कि जबलपुर में 30-30 फुट की गदा लगाई गई है। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक तरुण भनोत का कहना है कि हनुमान जी श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। जिस तरह से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उनकी गदा चली है उसी तरह एमपी में भी चलेगी।

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में जून में बिजली खपत का टूटा रिकॉर्ड, पावर कॉरपोरेशन ने किया अलर्ट

केके मिश्रा ने बताया कि हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई हैं। जो न्याय की जीत का प्रतीक होगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता रक्तदान शिविर लगाकर नौजवानों के खून की एक-एक बूंद राष्ट्र निर्माण के लिए प्रियंका गांधी को भेंट करेंगे।

Related Articles

Back to top button