अब यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी आप

जुबिली न्यूज़ डेस्क

राजधानी दिल्ली में तीन बार परचन लहराने के बाद अब आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जी हां इस बात का घोषणा आज आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कर दी है। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा होंगे।इसको लेकर अरविन्द केजरीवाल ने अभी से तैयारियों में जुट गये हैं।

इस बात का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले उन्‍होंने पार्टी बनाई थी।इसके बाद आप ने दिल्‍ली में 3 बनाई। इसके अलावा उनकी पार्टी ने पंजाब में मुख्‍य विपक्षी दल की भूमिका भी निभााई है। अब उत्तर प्रदेश की बारी है।

उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में कई सरकारें आई और सबने अपना घर भरने का काम किया। इस बीच, उत्‍तर प्रदेश से कई लोग आए जिन्‍होंने कहा कि आप को प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्‍ली क्‍यों आना पड़ता है? कानपुर के बच्‍चों को अच्‍छे कॉलेज के लिए दिल्‍ली क्‍यों आना पड़ता है? भारत का सबसे बड़ा राज्‍य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्‍यों नहीं बन पा रहा है ?

सीएम केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबकी सरकार बन चुकी है। ऐसे में अब प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताएंगे। यूपी में मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बन सकती? अच्छे कॉलेज क्यों नहीं बन सकते हैं। साथ ही उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म आखिर क्यों नही रुक रहे हैं?

ये भी पढ़े : इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र

ये भी पढ़े : अखिलेश ने बताया इस बार किससे करेंगे गठबंधन

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सिर्फ डेढ़ साल का समय ही बचा है, ऐसे में सभी दल अपनी तैयारियों में जुटें हैं। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में गोवा के जिला पंचायत चुनावों में अपना खाता खोला है। यूपी में संजय सिंह की अगुवाई में आप लगातार कई मौकों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती आई है।

Related Articles

Back to top button