अमेरिकी बाजार में हॉट केक की तरह है गोबर की मांग

न्यूज डेस्क

हिंदू धर्म में गाय के गोबर को बहुत पवित्र माना जाता है। हिंदू धर्म के सारे कर्मकांड में गाय के गोबर का उपयोग किया जाता है। घर को पवित्र करने के लिए गाय के गोबर से लिपाई करना हो या पूजा-पाठ में गौरी-गणेश बनाना, हवन करना, बिना गाय के गोबर के कोई काम नहीं होता। भारत ही नहीं बल्कि अब तो अन्य देशों में भी जहां भारतीय रहते हैं वहां भारतीय गाय के गोबर की डिमांड है। अमेरिका जैसे देश में तो हॉट केक की तरह भारतीय गाय के गोबर की मांग है।

अमेरिका में इन दिनों गाय के गोबर से बने ‘केक’ की ऑनलाइन बिक्री हो रही है। भारत में तो पहले से इसका ऑनलाइन बाजार है, लेकिन अब अमेरिका में भी गाय के गोबर के बने कंडे को बेचा जा रहा है। अमेरिका में लोग इसे ‘काऊ डंग केक’ नाम से खरीद रहे हैं।

अमेरिका में इसकी शुरुआत कुछ इस तरह हुई। एक पत्रकार ने न्यू जर्सी के एक स्टोर के बारे में पोस्ट किया जो ‘केक’ को 2.99 डॉलर में बेचता है। इस पोस्ट के वायरल होते ही लोगों ने अपनी अपनी रुचि दिखानी शुरू कर दी।

ऑनलाइन दुकानों पर दूध, हल्दी, देसी नारियल की बिक्री के बाद अब ‘केक’  के बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। 10 ‘केक’  को खूबसूरत कवर में पैक किया गया है और इसकी कीमत भारतीय रूपये में 215 रखी गयी है।

हालांकि ये रकम अमेजन और फिल्कपार्ट की लिस्ट के हिसाब से बहुत सस्ती है। ‘केक’ के कवर पर ‘प्रोडक्ट ऑफ इंडिया’  बताया गया है। साथ ही कवर पर चेतावनी दी गई है, ये खाने के लिए नहीं है बल्कि धार्मिक गतिविधियों के लिए है।

दरअसल ‘केक’  को ‘प्रोडक्ट ऑफ इंडिया’ बताने के पीछे बाजार की रणनीति है। विदेश में रहने वाले भारतीय विदेशी गायों पर विश्वास नहीं करेंगे। जब उन्हें ये बताया जाए कि ‘केक’ देसी गाय से बना है तो विदेश में बसे भारतीय बहुत आस्था के साथ उत्पाद खरीदेंगे।

यह भी पढ़ें : योगी के निशाने में आया ये आईएएस, मिलेगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

यह भी पढ़ें : तो क्या शरद पवार 2022 में एनडीए से राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे

यह भी पढ़ें :  सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में क्या लिखा है

Related Articles

Back to top button