पूजा भट्ट के बाद कांग्रेस की ‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल हुईं ये एक्ट्रेस

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों मोदी सरकार पर लगातार बरस रहे हैं। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातर केंद्र सरकार को अपने निशाने पर लेते नजर आ रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ फिल्म एक्ट्रेस रिया सेन भी नज़र दिखाई दी है। राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पार्टी सांसद राहुल गांधी और अन्य लोगों ने आज महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से शुरू किया। इस दौरान उनके साथ रिया सेन भी नजर आईंं।

‘Bharat Jodo Yatra’ पर एक नज़र

Bharat Jodo Yatra’ कन्याकुमारी से शुरू होकर अब तक छह राज्यों के 28 जिलों को कवर कर चुकी है। इस वक़्त तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तलंगाना से गुजरते हुए ये यात्रा महाराष्ट्र में इंट्री कर चुकी है।

महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 11 दिन हो गए हैं। और इसके बाद मध्य प्रदेश वहां से राजस्थान फिर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू कश्मीर जाकर खत्म होगी।

Related Articles

Back to top button