AAP सांसद संजय सिंह का योगी सरकार पर बड़ा आरोप

जुबिली न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाते हुये कहा कि मुरादनगर की घटना सरकार की कार्यशैली की परिचायक है।

संजय सिंह ने कहा कि मुरादनगर में शमशान में दलाली के चलते 25 निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सरकार ने विभागीय मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे साफ हो गया कि योगी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। नगर निगमो में धांधली की जा रही है। यही नहीं सरकार पर दबाव बढ़ते ही एसआईटी बना दी जाती है।

ये भी पढ़े: पुराने रंग में दिखने लगे हैं नीतीश कुमार

ये भी पढ़े: थर्ड जेंडर को पहचान देने वाला पहला राज्य बना MP

उन्होने कहा कि बिकरु कांड, कोरोना घोटाला, इंद्र मणि त्रिपाठी समेत सभी मामलों में सरकार ने एसआईटी का गठन कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली। इन सभी मामलों में एसआईटी ने क्या किया, सरकार को इसकी जांच के लिए भी एसआईटी बनाना चाहिये। मुरादनगर मामले सरकार ने बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं की क्योंकि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुयी है।

ये भी पढ़े: गोरखपुर महोत्सव में बिखरेंगे खादी के जलवे

ये भी पढ़े: Cm योगी बोले- अपराधी तख्ती लटका कर मांग रहे है माफी

आप नेता ने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम खिलवाड़ किया जा रहा है। नोएडा में दो लड़कियां अपनी अस्मत बचाने के लिये चलती बस से कूद गयी वहीं लखनऊ में सरेशाम एक आदमी को गोली मार दी गयी। बदायूं में बलात्कार और हत्या की शिकार महिला के पीड़ित परिवार से मिलने की मनाही है।

महिला की मृत्यु के 44 घण्टे बाद तक पोस्टमार्टम नही होता, एफआईआर नही लिखी जाती है। नोएडा में एक युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह अपनी बहन से छेड़खानी का विरोध कर रहा था। उन्होने कहा कि यूपी में जंगल राज कायम हो गया है। कोई अपनी बहन बेटी की रक्षा करेगा तो यूपी में हत्या कर दी जाएगी।

इस मौके पर भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री पायश पंडित ने आप की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वह राजनीति नहीं जानती मगर सही गलत का फैसला करना आता है। यूपी की नागरिक होने के नाते आप पार्टी यूपी में मजबूत हो इसके लिए काम करेंगी। उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता के लिए जो बेहतर होगा वह आप में रह कर करेंगी।

ये भी पढ़े: तापसी पन्नू का ये लेटेस्ट फोटोशूट नहीं देखा तो क्या देखा

ये भी पढ़े: AUS vs IND : ये खेल कोई नया नहीं है…

Related Articles

Back to top button