‘Bharat Jodo Yatra’ में शामिल हुईं अब टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। जो कांग्रेस लगातार राज्यों के चुनाव में हार रही थी वो अब पटरी पर लौटती हुई नजर आ रही है।

कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए राहुल गांधी लगातार पूरा जोर लगा रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी लोगों से मिलकर कांग्रेस का वोट बैंक मजबूत करने के लिए इस वक्त देश का दौरा कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सहारे राहुल गांधी 2024 में सत्ता पर काबिज होने कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लोग भी हाथों-हाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।

उनकी इस यात्रा में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार साथ नजर आ रहे हैं। अब इस कड़ी में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई है। यूपी में ये यात्रा चल रही है इस यात्रा में अब काम्या पंजाबी भी शामिल हुई।

राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की और बताया किन लोगों ने उनके साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’में हिस्सा लिया। पहली तस्वीर में काम्या पंजाबी, राहुल गांधी के साथ नजर आ रही है और बातचीत करती दिख रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

बता दे है कि काम्या ने अक्टूबर 2021 में कांग्रेस ज्वाइन की थी। इसलिए अब वह अपने नेता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं। काम्या ने कई बड़े टीवी सीरियल में काम किया है।

आपको बता दें कि काम्या से पहले तमाम कलाकार राहुल गांधी के साथ इस यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। कमल हासन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी, अमोल पालेकर, सुशांत सिंह, रिया सेन और पूजा भट्ट समेत कई एक्टर्स ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भाग ले चुके हैं।

Related Articles

Back to top button