‘भाजपा के साथ मिलकर झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश में थे आरपीएन सिंह’

जुबिली न्यूज डेस्क

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। अब उनकी आस्था कांग्रेस में नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में है।

आरपीएन सिंह के कांग्रेस से त्यागपत्र देने पर झारखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। आरपीएन सिंह झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी भी थे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि ये दुखद है, लेकिन कई प्रभारी आते हैं, चले जाते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि आरपीएन सिंह ने सोच समझकर ही ये फैसला किया होगा।

कांग्रेस नेता ने कहा- हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। हम यही रहेंगे और यहीं मरेंगे। हमारा मानना है कि उनका फैसला गलत है।

यह भी पढ़ें :  महाराष्ट्र : वर्धा में सड़क हादसे में 7 मेडिकल स्टूडेंट की मौत

यह भी पढ़ें :  चीनी टेनिस खिलाड़ी शुआई के समर्थन वाली टी-शर्ट पर लगा बैन हटा

यह भी पढ़ें :  इंदौर में मिला ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट, फेफड़ों को कर रहा संक्रमित

वहीं झारखंड में कांग्रेस की एक विधायक अंबा प्रसाद ने तो ट्विटर पर आरपीएन सिंह पर आरोप लगाया है कि वे एक साल से अधिक समय से भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने लिखा है कि इनके भाजपा में जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी ख़ुश है।

यह भी पढ़ें : …तो अभी और बढ़ेगा ठंड का कहर

यह भी पढ़ें : योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह क्या घरेलू हिंसा की शिकार हैं?

यह भी पढ़ें : मुलायम के नक्शे-कदम पर अखिलेश

पूर्व केंद्रीय आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को त्यागपत्र भेजा है। इस त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि वे तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button