Tokyo Olympics : छठे दिन ये रहा भारत का शेड्यूल

जुबिली स्पेशल डेस्क
टोक्यो ओलम्पिक में पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। हॉकी और बॉक्सिंग में भारत का प्रदर्शन मंगलवार को ठीक-ठाक रहा है जबकि निशानेबाजी में एक बार फिर भारतीय खिलाडिय़ों ने निराश किया है। ऐसे में छठवें दिन भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु पर होगी।

क्या है छठवें दिन पूरा कार्यक्रम
- हॉकी सुबह 6:30 बजे: भारत बनाम ब्रिटेन, महिला पूल-ए मैच
- बैडमिंटन सुबह 7:30 बजे: पीवी सिंधु, महिला एकल ग्रुप चरण दोपहर 2:30 बजे: बी साई प्रणीत, पुरुष एकल ग्रुप चरण
- तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा) सुबह 7:31 बजे: तरुणदीप राय, पुरुष अंतिम 32 वर्ग दोपहर 12:30 बजे: प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग दोपहर 2:14 बजे: दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग
- रोइंग सुबह 8 बजे से: अर्जुन लाल और अरविंद, पुरुष डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2
- सेलिंग सुबह 8:35 बजे: गणपति और वरुण ठक्कर, पुरुष स्किफ 49ईआर
- मुक्केबाजी दोपहर 2:33 बजे: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग



