नेपाल में धार्मिक कार्यक्रम में गिरा रथ, झड़प के बाद कई घायल

जुबिली न्यूज़ डेस्क

काठमांडू। नेपाल के भक्तपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक रथ गिरने और झड़प के बाद 20 लोगों को चोटें आईं। काठमांडू से 16 किलोमीटर पूर्व स्थित भक्तपुर नगरपालिका में रथ खींचने का महोत्सव ‘बिस्का जात्रा’ शनिवार सुबह शुरू हुई। उत्सव शुरू होने की घोषणा के तुरंत बाद एक रथ गिर गया और झड़प हो गई।

ये भी पढ़े:गुड न्यूज़ : इंडिया को मिली एक और वैक्सीन, सरकार ने दी आपातकालीन मंजूरी

ये भी पढ़े:  ऐसा क्या हुआ कि दीपिका को देना पड़ा MAMI के चेयरपर्सन पद से इस्तीफ़ा

पुलिस ने कहा कि रथ के पहिए के नीचे आने से दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग रथ को खींचते समय घायल हो गए। घायलों को भक्तपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाद में शनिवार रात में रथ खींचने में शामिल समूहों के बीच रथ के पारंपरिक मार्ग को लेकर झड़प हुई। ‘बिस्का जात्रा’, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है। यह महोत्सव 18 अप्रैल तक चलेगा।

ये भी पढ़े: लॉकडाउन को लेकर क्या बोले सीएम योगी

ये भी पढ़े: इतिहासकार पद्मश्री डॉक्टर योगेश प्रवीण का निधन

Related Articles

Back to top button