लखनऊ रेंज के DIG संजीव त्रिपाठी समेत आठ जेलकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक

प्रमुख संवाददाता

लखनऊ. गणतंत्र दिवस के मौके पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के आठ कर्मियों को राज्यपाल के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा. पदक पाने वालों में लखनऊ परिक्षेत्र की डीआईजी संजीव त्रिपाठी का नाम भी शामिल है.

उत्तर प्रदेश सरकार के अनु सचिव अजय कुमार तिवारी ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें के पुलिस महानिदेशक को भेजे गए गोपनीय पत्र संख्या 1550/ 22-1- 2020- 54/ 95 टीसी -1 में यह जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आठ जेलकर्मियों को विशिष्ट सेवा पदक प्रदान करेंगी.

यह भी पढ़ें : “तांडव” के विरोध की कहीं असली वजह ये तो नहीं

यह भी पढ़ें : खामोश! गैंगरेप ही तो हुआ है, ये रूटीन है रूटीन

यह भी पढ़ें : किसान आन्दोलन : बेचैन क्यों है गर्म कमरों में सोती सरकार

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : ब्रिटिश हुकूमत भी मानती थी वही नेताजी थे

विशिष्ट सेवा पदक पाने वालों में लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी संजीव त्रिपाठी, बागपत के जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, सहारनपुर की जिला जेल के जेलर राजेश कुमार पाण्डेय (प्रथम), गौतमबुद्ध नगर की जिला जेल के डिप्टी जेलर प्रशांत उपाध्याय, खीरी जेल के हेड वार्डर जगत नारायण यादव, सहारनपुर के हेड वार्डर ब्रह्मदेव सिंह, उन्नाव जिला जेल के वार्डर सत्य प्रकाश और लखनऊ जिला जेल के वार्डर मनोज कुमार सिंह को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा.

Related Articles

Back to top button