इस खगोलीय घटना को क्यों कहा जाता है ग्रेट कंजक्शन

जुबिली स्पेशल डेस्क

21 दिसम्बर का दिन यानी सोमवार का दिन खगोल विज्ञान की वजह से बेहद खास दिन होता है। दरअसल यह साल का सबसे छोटा दिन होता है। इसके साथ ही यह दिन 10 घंटे 42 मिनट 21 सेकेंड होता है।

इतना ही नहीं 400 साल बाद दो ग्रहों बृहस्पति और शनि का महामिलन होगा। बताया जा रहा है कि ये घटना 400 साल बाद हो रही है या 800 साल बाद इसे लेकर भी लोगों में बड़ी कन्फ्यूजन है।

इस वजह से इस खगोलीय घटना को विशेषज्ञ ग्रेट कंजक्शन भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों की माने तो सूर्यास्त के फौरन बाद दो दो ग्रहों के महामिलन होने की बात सामने आ रही है।

इस दौरान इन दोनों ग्रहों की दूरी सबसे कम 0.1 डिग्री होगी। भोपाल में सोमवार शाम 5 : 39 बजे सूर्यास्त होगा, इसके बाद पश्चिम दिशा में यह खगोलीय घटना देख सकेंगे।

इसलिए कहा जाता है इसे ‘ग्रेट कंजक्शन’

सूर्य की परिक्रमा को पूरा करने में शनि को लगभग साढ़े 29 साल लगते हैं. दोनों ग्रहों की धीमी गति के कारण ही इनकी नजदीकियों को एक असामान्य घटना के रूप में देखा जाता है।

इनका साथ आना बेहद दुर्लभ घटना है और दोनों करीब 20 सालो में साथ आते हैं लेकिन 21 दिसंबर को दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब होंगे। इसे ‘ग्रेट कंजक्शन’ (महा मिलन) कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button