डॉक्टर आत्महत्या मामले में AAP विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार

न्‍यूज डेस्‍क

दिल्‍ली में डॉक्टर सुसाइड मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल को हिरासत में ले लिया है। दिल्‍ली पुलिस ने देवली विधानसभा क्षेत्र एमएलए प्रकाश को शनिवार की शाम गिरफ्तार किया है।

प्रकाश जारवाल को एसीपी ने पुष्प विहार इलाके से हिरासत में लिया। वहीं प्रकाश जारवाल ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ गलत एफआईआर की गई है। पुलिस के जरिए किए गए मुकदमे को देवली विधायक ने असंवैधानिक बताया है। साथ ही कहा है कि यह उनके साथ राजनीतिक साजिश हुई है।

ये भी पढ़े: खजुराहो : लॉक डाउन से लॉक हुई हजारों की किस्मत

ये भी पढ़े:  गांधी परिवार के कंट्रोल वाले AJL पर चला ED का हंटर

ये भी पढ़े: गांधी परिवार के कंट्रोल वाले AJL पर चला ED का हंटर

इससे पहले विधायक प्रकाश को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए दो बार बुला चुकी थी। हालांकि दोनों बार प्रकाश जारवाल दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। दोनों ही फरार थे. लेकिन अब जारवाल को हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़े: ‘श्रमिकों से 12-12 घंटा काम कराने का प्रस्‍ताव दुर्भाग्यपूर्ण’

ये भी पढ़े: कुल्चा-नहारी की खुश्बू से महरूम है लखनऊ

ये भी पढ़े: मौलाना साद की वायरल ऑडियो क्लिप का क्या है सच ?

बता दें कि डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने बीती 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस को राजेंद्र भाटी का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। सुसाइड नोट में आम आदमी पार्टी के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था। मृतक डॉक्टर ने सुसाइड नोट में जारवाल और उनके सहयोगी पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button