आखिर क्यों चर्चा में है मोदी समर्थक यह महिला

न्यूज डेस्क

दिल्ली का शाहीन बाग एक माह से चर्चा में है। नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में आंदोलन कर रही महिलाओं ने केंद्र सरकार को बैक फुट पर ला दिया। इस आंदोलन की वजह से ही सरकार को सीएए के समर्थन में रैली निकालनी पड़ी। फिलहाल शाहीन बाग इस बार किसी और वजह से चर्चा में है।

बीते हफ्ते में शाहीन बाग में फायरिंग की वजह से हड़कंप मच गया था। उसके बाद आज यानी 5 जनवरी को उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बुरका पहनकर वीडियो बना रही एक महिला को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें :रूस की सरकारी कंपनी ने भारत पेट्रोलियम खरीदने की जताई इच्छा

यह भी पढ़ें :अंडमान प्रशासन के पास नहीं है सावरकर की दया याचिकाओं का रिकार्ड

प्रदर्शनकारी महिलाओं के मुताबिक वीडियो बनाने वाली महिला ने पहले अपना नाम बरखा बताया लेकिन बाद में पता चला कि वह महिला ‘राइट नैरेटिव’  नाम का एक ट्विटर हैंडल चलाने वाली गुंजा कपूर हैं।

इन महिलाओं ने गुंजा कपूर को पुलिस को सौंप दिया जो उन्हें धरनास्थल से ले गई।

गुंजा के बारे में एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं। वे शाहीन बाग में चल रहे धरने-प्रदर्शन की आलोचक रही हैं। इसको लेकर गुंजा ने कई वीडियो भी पोस्ट किया है।

यह भी पढ़ें :क्‍या राम मंदिर से भाजपा का पलड़ा भारी होगा ?

यह भी पढ़ें :मोदी को फिर याद आए राम

Related Articles

Back to top button