डॉक्टर महिला की रेप कर हत्या के बाद, एक और महिला का जला हुआ शव बरामद

न्यूज़ डेस्क

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी का मामला अभी थमा ही नहीं था कि उसी इलाके में एक और महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ है। यहां शमशाबाद में एक और महिला हुआ जला हुआ शव बरामद हुआ है। इससे पहले यहीं पर बीते दिन एक डॉक्टर महिला का पहले रेप किया गया, उसके बाद उसे जलाकर मार दिया गया था। एक और महिला की जली हुई लाश मिलने के इलाके में हडकंप मचा हुआ है।

शमशाबाद में एक और महिला हुआ जला हुआ शव बरामद होने के बाद साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने कहा कि शव शमशाबाद के सिड्डुलागट्टा रोड के पास मिला है। शव को सरकारी अस्पताल में भेजा जा रहा है और मामला दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही छानबीन शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि महिला की उम्र 35 के आसपास होगी। सभी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

बीते दिन भी मिला एक महिला डॅाक्टर का शव

गौरतलब है कि इसी इलाके में बीते 24 घंटे के अंदर ये दूसरी घटना है। इससे पहले एक 27 साल की महिला पशु चिकित्सक का शव एक टोल प्लाजा के पास मिला था। महिला डॉक्टर कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थी। और उसने अपनी स्कूटी को शादनगर टोल प्लाजा के पास ही पार्क कर दिया था।

इसके बाद जब वह रात में वापस लौटी तो उनकी स्कूटी पंक्चर मिली। इसके बाद महिल डॉक्टर ने अपनी बहन को फोन कर इस बारे में जानकारी दी।

महिला डॉक्टर ने अपनी बहन से कहा कि उसे डर लग रहा है। इस पर बहन ने महिला डॉक्टर को टोल प्लाजा जाने और कैब से आने की सलाह दी थी। महिला डॉक्टर ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने मदद की पेशकश की है और थोड़ी देर बाद कॉल करती हूं। फिर इसके बाद महिला डॉक्टर का मोबाइल फोन स्वीच ऑफ हो गया।

परिजनों ने शादनगर टोल प्लाजा के पास महिला डॉक्टर की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली। सुबह शादनगर के अंडरपास के पास उसकी जली हुई लाश मिली।

 इस घटना के सामने आने के बाद देशभर से इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया आने लगी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा खेल जगत और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों ने भी इस घटना पर दुख जताया और वीभत्स करार दिया।

 

Related Articles

Back to top button