चाचा का हालचाल लेने पहुंचे अखिलेश यादव

स्पेशल डेस्क
लखनऊ। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के छोटे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के पिता अभयराम सिंह यादव (73) सोमवार को घर में लिफ्ट से गिरकर घायल हो गए थे।

इसके बाद उनका इलाज सैफई चिकित्सा विवि में चल रहा है। उनके घायल होने की खबर से सपा में मायूसी छा गई और हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की कामना क रहा है।
उनका हालचाल लेने के लिए खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सैफई चिकित्सा विवि पहुंचे। उनको देखने के लिए कन्नौज से चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई पहुंचे थे। अखिलेश ने पहले उनका हालचाल लिया और उसके बाद डॉ. आदेश कुमार से उनकी सेहत जानी।



