यशस्विनी ने सोने के साथ ओलम्पिक कोटा भी किया हासिल

रियो दि जिनेरियो। आईएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को भारत को अच्छी खबर तब देखने को मिली जब यशस्विनी देसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सोना जीतकर ओलम्पिक का कोटा हासिल कर लिया है। पूर्व जूनियर विश्व चैम्पियन 22 बरस की यशस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में 236.7 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया।

दूसरी ओर विश्व की नम्बर एक खिलाड़ी दुनिया की नंबर एक उक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को रजत से संतोष करना पड़ा। अन्नु राज सिंह और श्वेता सिंह फाइनल का टिकट हासिल नहीं कर सकी।

Related Articles

Back to top button