क्या सिद्धू बनेंगे पंजाब सरकार में डिप्टी CM

जुबिली स्पेशल डेस्क

पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दरअसल जानकारी मिल रही है  कि नवजोत सिंह सिद्धू  एक बार फिर कांग्रेस के लिए बल्लेबाजी कर सकते हैं और उन्हें इस बार पंजाब सरकार में बतौर उप मुख्यमंत्री बनाने पर विचार किया जा रहा है।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू को बुधवार के दिन लंच का बुलाया है। इसके बाद से यह लग रहा है कि दोनों के बीच चले आ रहे मतभेद खत्म हो जाएगा। दोनों नेताओं की इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

कांग्रेस चाहती है कि विधानसभा चुनाव से पहले सबकुछ ठीक हो जाये। इसके लिए उसने पहल करनी शुरू कर दी है। इसी के तहत कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब का उपमुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रही है।

ये भी पढ़े:  अमेरिका के स्पा केंद्रों में हुई गोलीबारी, 8 की मौत

ये भी पढ़े:   कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं पर क्या बोले राहुल गांधी 

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ उप मुख्यमंत्री के रूप में  राज्य के लिए अच्छा काम कर सकते हैं। इससे पहले कैप्टन की सरकार से सिद्धू को बाहर कर दिया गया था लेकिन सिद्धू ने कांग्रेस नहीं छोड़ी।

ये भी पढ़े:   आठ मंत्रालयों की संपत्ति बेचने की योजना बना रही है मोदी सरकार

इतना ही नहीं सिद्धू  की राहुल-प्रियंका से अच्छी बनती है। इसके आलावा सिद्धू कांग्रेस के लिए एक स्टार प्रचारक के तौर पर भी देखा जाता है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि सिद्धू पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाये।

माना जा रहा है कि दोनों अब गिले शिकवे दूर कर पार्टी को मजबूत करने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस पार्टी के साथ कृषि कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं।

ये भी पढ़े:  कोरोना काल में बंद हुए 71 लाख पीएफ खाते 

ये भी पढ़े: जब आपके पास राहुल गांधी हैं तो अजमल की क्या जरूरत?

ये भी पढ़े: कोरोना वैक्सीन लेने के दो दिन बाद पॉजिटिव हुए मंत्री 

हालांकि उनके और अमरिंदर सिंह से उनके मतभेद कई मौकों पर सामने आ चुके हैं। बुधवार को लंच पर कैप्टन और सिद्धू के साथ राजनीतिक विचार विमर्श भी होगा।  सिद्धू और कैप्टन के बीच ‘लंच डिप्लोमेसी’ होगी। अब देखना होगा क्या सिद्धू इस बार मान जाएगे या नहीं।

Related Articles

Back to top button