पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने लगाई छलांग

न्यूज़ डेस्क

लखनऊ। सिपाही पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने घर की दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़े: ‘रात में महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस’

सिपाही यशवीर शाक्य (34) उत्तर प्रदेश की कानपुर जेल डयूटी पर तैनात था। दो दिसंबर की देर शाम गोविंद नगर स्थित आवास पर आया। परिजनों के मुताबिक डिप्रेशन में आकर उसने जहर खा लिया था।

ये भी पढ़े: सत्यमेव जयते बनाम भ्रष्टाचार दिवस

गंभीर हालत में यशवीर को अस्पातल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रिया ने भी आवास की दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button