ब्रिटेन ने क्यों रूसी विमान को कब्जे में लिया ?

जुबिली स्पेशल डेस्क

यूक्रेन और रूस की जंग अब और तेज हो गई है। दुनिया के कई देश रूस का कड़ा विरोध कर रहे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लगातार झटका दे रहे हैं और कई तरह के प्रतिबंध लगा दिया है।

इसी के तहत जंग के बीच ब्रिटेन ने एक रूसी प्लेन को कब्जे में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि Hampshire स्थित Farnborough एयरपोर्ट पर एक प्लेन पहले से जांच के आधीन था।

जिस प्राइवेट प्लेन की जांच की जा रही थी उसका रजिस्ट्रेशन Luxembourg का था, जबकि उसके मालिक रूसी नागरिक थे। वह रूसी नागरिक को लेकर ही यूके पहुंचा था. बता दें कि यूके ने रूस पर पहले ही कई पाबंदियां लगाई हुई हैं।अब ऐसे में सवाल है कि ब्रिटेन ने ऐसा क्यों किया है। दरअसल, जंग के बाद रूसी विमानों को पहले से यूके में बैन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : यह सुबह-सुबह की बात है

यह भी पढ़ें : डंके की चोट पर : हर स्याह-सफ़ेद का नतीजा इसी दुनिया में मिल जाता है सरकार

इसके बाद से ऐसा लगने लगा था कि ब्रिटेन आने वाले समय में रूस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। रूस ने कहा था कि अगर रूस के प्लेन या चार्टर्ड विमान उनके एयरस्पेस में घुसते हैं तो इसे क्राइम माना जाएगा और प्लेन को जब्त किया जाएगा। 

अब इसी तहत ब्रिटेन ने ऐसा ही किया है और ब्रिटेन ने एक रूसी प्लेन को कब्जे में ले लिया है। अब देखना होगा कि रूस इसपर अगला कदम क्या उठाता है।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब तक जारी है। दोनों देशों के बीच जंग को अब 15 दिन से ज्यादा का वक्त होने जा रहा है लेकिन अब तक रूस के कदम पीछे नहीं हटे हैं और वो लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रहा है। हालांकि यूक्रेन ने अपनी जवाबी कार्रवाई में रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

Related Articles

Back to top button