महाराष्ट्र में कब होगा कैबिनेट विस्तार ?

जुबिली स्पेशल डेस्क
मुंबई। महाराष्ट्र में जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होने की पूरी संभावना है क्योंकि सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबी चर्चा कल रात की है। इतना ही नहीं आज पार्टी के अहम विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई है।
अब देखना होगा कि मंत्रिमंडल विस्तार में किन-किन चेहरों को जगह दी जाती है। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है।
स्थानीय मीडिया ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार फिर से पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि इन दिनों चाहे शिंदे गुट हो या फिर फडणवीस का गुट दोनों ही गुट के विधायक मंत्री पद को लेकर अपना दावा मजबूत कर रहे हैं।

गौरतलब हो कि जून 2022 में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिंदे गुट ने बेहद नाटकीय तौर पर अपनी सरकार बनायी थी। इस स्थिति में एकनाथ शिंदे की बागवत के बाद महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) की सरकार गिर गई थी।
इसके बाद 18 मंत्रियों को सरकार में जगह दी गई थी। 9 अगस्त को 18 मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया था। नियमों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते है।



