राम मंदिर ट्रस्ट में घोटाले के आरोपों पर राहुल-प्रियंका ने क्या कहा

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास द्वारा भूमि खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद इसमें राजनीति भी काफी तेज हो गई है। विपक्ष हमलावार नजर आ रहा है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार राहुल गांधी ने इस पूरे मामले पर बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट किया है और कहा है कि श्रीराम स्वयं न्याय हैं, सत्य हैं, धर्म हैं- उनके नाम पर धोखा अधर्म है।

दूसरी ओर प्रियंका गांधी ने इस मामले में ट्वीट किया है और लिखा है कि ‘करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया. उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।

 

बता दें कि अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में जुटी ट्रस्ट को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बड़ा आरोप लगाया था। दरअसल उन्होंने जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया है।

संजय सिंह ने कहा था कि भगवान श्री राम जिनके प्रति करोड़ों लोगों की आस्था है, जिनके नाम पर गरीब किसान से लेकर फैक्ट्री मजदूर तक सभी ने प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने के लिए चंदा दिया है, कोई नहीं जानता था, जिस ट्रस्ट में चंदा दे रहे हैं, उसमें भी घोटाला और भ्रष्टाचार कर लिया जाएगा।

सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि क्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नाम पर भी गबन करने की हिम्मत करेगा।

उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया करोड़ों का घोटाला करने का आरोप लगाया था। उन्होंने राम जन्म भूमि ट्रस्ट की आड़ में करोड़ों रुपए चंपत राय जी ने चंपत कर दिया है।

Related Articles

Back to top button