वायनाड में राहुल कर रहे थे लोगों से बातचीत तभी हुआ ऐसा कुछ…

स्पेशल डेस्क

कांग्रेस नेता इन दिनों लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र केरल स्थित वायनाड में पहुंचकर बाढ़ के चलते लोगों को हो रही परेशानी का जायजा लिया और लोगों की मदद करने का भरोसा जताया। जब राहुल गांधी लोगों से मिल रहे थे तभी एक लड़के उनके गाल को चुम लिया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर पूरा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने वहां के लोगों से बातचीत की और स्थानिय लोगों ने बताया कि बाढ़ की वजह से लोगों को कितनी परेशानी हो रही है और पुल, बाढ़ या भूस्खलन में बह गए या नष्ट हो गए। राहुल ने भरोसा जताया है कि वह यहां के लोगों की समस्या को सुनेगे और हल करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिबद्धता है कि मैं मुद्दों को हल करने के लिए आपके साथ काम करूंगा। हमारी पहली प्राथमिकता बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा है और हमें इसे जारी रखना चाहिए। राहुल गांधी लगातार जनता के बीच जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button