Video : पेरिस म्‍यूजियम ने हटाया रूसी राष्‍ट्रपति का वैक्‍स स्‍टैच्‍यू

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। पूरे विश्व की नजरे इस समय यूक्रेन और रूस पर है। दरअसल दोनों देशों के बीच जंग अब तक जारी है और इसे आठ दिन होने को जा रहा है लेकिन अभी तक न तो यूक्रेन ने घुटने टेके और न ही रूस का हमला रूका है।

रूस के इस कदम से पूरी दुनिया उनके खिलाफ होती नजर आ रही है। अमेरिका बार-बार रूस को चेतावनी दे रहा है तो दूसरी ओर पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घेर रहे हैं।

अब जानकारी मिल रही है कि फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित गेविन म्यूजियम ने भी पुतिन की तुलना हिटलर से की है। यहां पर पुतिन का एक वैक्स स्टैच्यू लगा हुआ था जिसे हटा दिया गया है।

म्यूजियम के निदेशक ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा है कि पुतिन का स्टैच्यू हटा लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते ये कदम उठाया गया है गेविन म्यूजियम के डायरेक्टर ने कहा, ‘हमने गेविन म्यूजियम में कभी भी हिटलर जैसे तानाशाहों को नहीं रखा, आज हम पुतिन को नहीं रखना चाहते।’

यह भी पढ़ें :  यूपी चुनाव : 57 सीटों पर मतदान जारी, योगी का दावा- हम 80 से अधिक सीटें… 

यह भी पढ़ें :  यूक्रेन संकट : कच्चे तेल कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार

जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है तब से पूरी दुनिया में पुतिन का विरोध देखने को मिल रहा है। दुनिया के कई देश उनके खिलाफ हो गए है और फौरन इस हमले को रोकने के लिए कह रहे हैं लेकिन पुतिन पर अभी इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है और उनकी सेना लगातार यूक्रेन पर बमबारी कर रही है। पुतिन को खुद रूस में विरोध झेलना पड़ रहा है। वहां के आम नागरिक भी पुतिन के इस कदम की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button