Video : जब कप्तान जडेजा ने माही को झुककर सलाम किया

जुबिली स्पेशल डेस्क

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मुंबई और चेन्नई की टीम संघर्ष करती नजर आ रही है। हालांकि दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात की जाये तो चेन्नई की स्थिति मुंबई से बेहतर है।

जहां चेन्नई नौवें और मुंबई दसवें पायदान पर हैं। कल रात एक बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को पराजित कर दिया। इस मैच में धोनी ने एक बार फिर बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

मुंबई के खिलाफ चेन्नई को आखिरी चार गेंदों पर 16 रनों की जरूरत थी और मैदान पर दुनिया के सर्वश्रेष्ठï फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद थे और धोनी ने वहीं किया जो सालों से करते आ रहे हैं।

उन्होंने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को जीत दिला। मैच के बाद धोनी और जडेजा की एक फोटो सोशल मीडियर पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में देख सकते हैं कि धोनी मैदान से लौट रहे थे, तो कप्तान जडेजा आए और झुककर उनको सलाम किया, तो वहीं अंबाती रायुडू ने हाथ जोड़ लिए।

धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। 6, 4, 2, 4 के साथ उन्होंने मुंबई इंडियंस को एक बार फिर मायूस कर दिया और चेन्नई ने इस मैच को अपने नाम कर लिया।  जडेजा ने मैच के बाद कहा कि थोड़ा नर्वस जरूर थे हम लेकिन हमें पता था कि क्रीज पर धोनी हैं और वह हमारे लिए मैच खत्म करके ही लौटेंगे।

बता दें कि मुबंई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन मामूली स्कोर बनाया है। इस स्कोर में तिलक वर्मा ने नॉटआउट 51 रन का योगदान दिया जबकि जवाब में चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीतकर आईपीएल में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

 

Related Articles

Back to top button