नहीं रहे उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत, अमेरिका में ली अंतिम सांस

न्यूज़ डेस्क।

उत्तराखंड के वित्तमंत्री प्रकाश पंत का अमेरिका में इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रकाश पंत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पन्त के निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई। पार्टी और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

बता दें कि वे कुछ दिन पहले ही वे इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इससे पहले पंत दिल्ली स्थित राजीव गांधी अस्पताल के आईसीयू में भी कुछ दिन भर्ती रहे थे। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में किसी को भी स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उनके आकस्मिक निधन से पिथौरागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

प्रकाश पंत के पास राज्य सरकार में वित्त, संसदीय- पेयजल एवम स्वछता, आबकारी, विधायी- भाषा, गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्रालय थे।

Related Articles

Back to top button