UP चुनाव को लेकर प्रियंका के इस दांव से विरोधी हो सकते हैं चित

  • यूपी चुनाव में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव में अब केवल चार महीने से कम का वक्त बचा है। ऐसे में यहां के सियासी दल अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लग गए है।

सपा से लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव जनता के बीच जा रहे हैं तो प्रियंका गांधी काफी समय पहले से यूपी का दौरा लगातार कर रही है।

इतना ही नहीं कांग्रेस ने तय कर लिया है वो यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि सीएम का चेहरा भी प्रियंका गांधी ही होगी।

यह भी पढ़ें :  कोरोना काल में जयशंकर, स्मृति ईरानी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने खरीदी प्रॉपर्टी

इसको लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में यूपी का चुनाव लडऩे की बात कह चुके हैं। चुनाव को देखते हुए सपा से लेकर कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

प्रियंका गांधी लगातार यूपी में सक्रिय है और स्थानीय नेताओं से मिलकर प्रत्याशियों के नामों को लेकर बैठक कर रही है। इस बीच प्रियंका गांधी ने लखनऊ में बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी…

प्रियंका गांधी ने कहा कि इसके लिए हमने आवेदन पत्र मांगे हुए हैं। अगले महीने की 15 तारीख तक आवेदन खुला रहेगा। प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो मैं 50 प्रतिशत टिकट दे देती। यूपी में आरक्षण बढ़ेगा तो देश भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारा है ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’

देश एवं उत्तरप्रदेश की महिलाओं को समर्पित मेरी प्रेस वार्ता।

यह भी पढ़ें :  केरल में बारिश से भारी तबाही, दिल्ली व उत्तराखंड में भी अलर्ट

यह भी पढ़ें :  कश्मीर में दहशत का माहौल, घर वापस लौटने की तैयारी में आप्रवासी

इतना ही नहीं एक नहीं दो सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। माना जा रहा है कि बनारस से भी उन्होंने चुनाव लडऩे का मन बना लिया है।

इसके आलावा 403 सीटों पर कांग्रेस ताल ठोंकती नजर आयेगी लेकिन जरूरी बात यह है कि इसमें से 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशियों को कांग्रेस मौका दे रही है जो अन्य दलों को टेंशन दे सकती है। कांग्रेस के इस कदम से बीजेपी जैसे बड़े दल पर अच्छा खासा दबाव बन सकता है।

यह भी पढ़ें :  कोरोना : देश में पिछले 24 घंटे में 13,058 नए केस, 164 की मौत

यह भी पढ़ें :  भारत-पाक मैच पर BJP सांसद ने उठाया सवाल, कहा- क्या BCCI वाले जय शाह को…

ऐसे में देखना होगा कि यूपी के बाद गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखण्ड को लेकर कांग्रेस और अन्य दल क्या रणनीति बनाते हैं। कांग्रेस ने यूपी को चुनाव को देखते हुए

महिला कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका गांधी संवाद करेंगी और फिर प्रियंका गांधी बड़ा ऐलान कर सकती है। प्रियंका गांधी चाहती है कि यूपी में चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके मिले।

Related Articles

Back to top button