जा रहे थे दिवाली मनाने…रास्ते में मौत कर रही थी इंतज़ार…15 जिंदगी खत्म

  • मध्य प्रदेश के रीवा में बड़ी सड़क दुर्घटना
  • बस-ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत
  • 40 से ज्यादा घायल

जुबिली स्पेशल डेस्क

भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल यहां पर नेशनल हाईवे-30 एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ है। हादसा इतना खतरनाक था कि इसमें 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल है। यह हादसा एमपी-यूपी की सीमा को जोड़ने वाले नैशनल हाईवे 30 पर हुआ है। ये सभी मजदूर दिवाली मनाने घर जा रहे थे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर रात रीवा जिले में हुए सडक़ हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने यूपी के सीएम योगी से फोन पर बातचीत की है और हादसे की जानकारी दी है।

इसके आलावा सीएम शिवराज ने योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और बताया कि हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके पार्थिव शरीर अभी त्योथर में रखे हुए हैं, मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जाएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सोहागी पुलिस पहुंच गई और बचाव कार्य लग गई है। अब भी फंसे हुए यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

वहीं घायलों को पास त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल लोगों को पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि गंभीर रूप से घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया गया।

पूरी घटना नेशनल हाईवे-30 में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी सुहागी पहाड़ के पास हुई है। जानकारी के अनुसार बस जबलपुर के रास्ते रीवा होकर इलाहाबाद जा रही थी।

कटनी से बस में काफी लोग बैठे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग दीपावाली मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे लेकिन रास्ते में इनका इंतेजार मौत कर रही थी।

स्थानीय मीडिया की माने तो लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया। इसके बाद ये बस रवाना हुई लेकिन बस रीवा के सोहागी पहाड़ में पहुंची तो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

इसका नतीजा ये हुआ कि क्कर लगते ही बस पलट गई। इस दौरान बस के बोनट और आगे की सीट पर बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे।

Related Articles

Back to top button