श्रेयस के छक्के पर विराट का ऐसा था रिएक्शन

स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। भारत ने इंदौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को दूसरे टी-20 मुकाबले में सात विकेट से पराजित कर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बनायी।

यह भी पढ़े : हेटमायर ने मारा छक्का, देखते रह गए कोहली

सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। इंदौर में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को असानी से पछाड़ दिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में नौ विकेट पर 144 रन का मामूली स्कोर बनाया। जवाब में टीम इंडिया ने 17.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 144 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से अपने नाम कर लिया। इस दौरान तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आये श्रेयस अय्यर ने जोरदार खेल दिखाया।

यह भी पढ़े : इन आयुर्वेदिक तरीकों से करें मानसिक तनाव को दूर

उन्होंने इस दौरान एक ऐसा छक्का जड़ा है, जिसको लेकर हर कोई चर्चा कर रहा है। श्रेयस अय्यर ने इतना लंबा छक्का लगाया खुद विराट कोहली भी देखते रह गए। अय्यर के इस छक्के पर विराट कोहली के रिएक्शन के साथ-साथ क्रिकेट फैंस की भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

https://twitter.com/Vijay__Kohli_18/status/1214590838673694721

यह भी पढ़े : इराक आने-जाने से परहेज करें भारतीयः विदेश मंत्रालय

अय्यर ने यह छक्का 16वें ओवर में जड़ा था। उन्होंने इतना लम्बा छक्का जड़ा कि गेंद होल्कर स्टेडियम की छत पर जा पहुंची। सोशल मीडिया पर उनका छक्का तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने 101 मीटर लंबा छक्का जड़ा। अय्यर ने 26 गेंद पर 34 रन की तेज पारी खेली। अय्यर ने इस पारी के दौरान केवल एक ही छक्का लगाया लेकिन उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

Related Articles

Back to top button