राहुल गांधी को लेकर संजय राउत के इसलिए बदले सुर

जुबिली स्पेशल डेस्क

मुंबई। कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए राहुल गांधी लगातार पूरा जोर लगा रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी लोगों से मिलकर कांग्रेस का वोट बैंक मजबूत करने के लिए इस वक्त देश का दौरा कर रहे हैं।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सहारे राहुल गांधी 2024 में सत्ता पर काबिज होने कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इतना ही नहीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लोग भी हाथों-हाथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कई वीडियो इस समय लगातार सुर्खियों में है। राहुल गांधी को लेकर भी लोगोंं की सोच बदली है और उनकी नजर में राहुल गांधी अब एक मंजे हुए पॉलिटेशन लग रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल गांध मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं तो दूसरी ओर महाराष्ट्र में उनका एक बयान काफी सुर्खियों में आ गया था। उनका ये बयान इतना ज्यादा चर्चा रहा कि शिवसेना से उनकी अनबन होती हुई नजर आई

दरअसल राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर टिप्पणी की थी। जिससे शिवसेना खफा हो गई थीं। अब संजय राउत का राहुल गांधी की तारीफ करना शुरू कर दी है।

अब सवाल उठ सकता है कि राहुल गांधी को लेकर संजय राउत का सुर अचानक से क्यों बदल गया है। इसको लेकर संजय राउत ने एक बड़ा बयान दिया है।राहुल गांधी ने संजय राउत को फोन करके उनके हालचाल जाने थे।

”संजय राउत ने ट्वीट किया, “राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने के बावजूद मुझे रात में फोन किया. उन्होंने मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा, कहा ‘हमें आपकी चिंता थी’।

राजनीतिक सहयोगी को झूठे मामले में फंसाया गया और 110 दिनों तक जेल में प्रताड़ित किया गया। “उन्होंने कहा, ”कुछ मुद्दों पर मजबूत मतभेद के बावजूद अपने राजनीतिक सहयोगी से पूछताछ करना मानवता है। राजनीतिक कटुता के दौर में ये दुर्लभ होते जा रहे हैं। राहुल जी अपनी यात्रा पर केंद्रित कर रहे हैं और इसलिए यह बड़े पैमाने पर प्रतिक्रिया मिल रही है।

Related Articles

Back to top button