नीतीश का ‘इंडिया’ के संयोजक बनने का रास्ता साफ!

पटना। नीतीश कुमार लगातार सुर्खियों में है। पिछले दिनों जेडीयू में घमासान देखने को मिला। इतना ही नहीं ललन सिंह का विकेट गिर गया है और नीतीश कुमार खुद पार्टी की कमान अपने हाथों में ले चुके हैं।

उनके तेवर काफी सख्त दिख रहे हैं। नीतीश कुमार अब विपक्षी गठबंधन में अहम भूमिका निभा सकते हैं। बिहार की राजनीति पर पकड़ बनाने वाले कई दिग्गजों की माने तो अब इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार एक दम नई भूमिका में नजर आयेंगे। इसको लेकर जल्द एक बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

देश के जाने-माने न्यूज चैनल की माने तो आरजेडी नेता तेजस्वी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में अहम भूमिका निभाये।

ऐसे में कांग्रेस उनको संयोजक के तौर पर पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जूम एप्प पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता होंगे।

‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी जुड़े सकते हैं। एक जानकारी और सामने आई है कि हाल में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की एक बैठक हुई थी।

इस दौरान राहुल गांधी की भी फोन पर बात हुई थी इसके बाद तय हुआ कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन में अहम जिम्मेदारी दी जाये तो बेहतर होगा। अब नीतीश कुमार जेडीयू की कमान अपने हाथों में ले चुके हैं और अपनी पार्टी को फिर से मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Related Articles

Back to top button