जुबिली न्यूज डेस्क
नई दिल्ली: 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे धुरंधर: द रिवेंज के टीजर का। लेकिन जब टीजर रिलीज हुआ, तो उम्मीदों के मुताबिक धमाका नहीं हुआ।

टीजर सिर्फ 1 मिनट 13 सेकंड का है और इसमें मुख्य रूप से रणवीर सिंह ही नजर आए। बाकी स्टार्स जैसे संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल को केवल सेकंडों के लिए दिखाया गया। फैंस का कहना है कि टीजर में नया कुछ भी नहीं था और पहले पार्ट के एंड क्रेडिट में दिखाए गए क्लिप्स का ही दोहराव किया गया।
टीजर की कहानी
टीजर में रणवीर सिंह के जसकीरत सिंह से हमजा बनने की कहानी दिखाई गई है। अब हमजा ल्यारी पर राज करने और बदला लेने की तैयारी में है। टीजर के अंत में रणवीर हाथ में सिगरेट लिए नजर आए और कैप्शन था – “ये नया हिंदुस्तान है। ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।”
पहले पार्ट का टीजर और तुलना
पहले पार्ट का टीजर 2 मिनट 39 सेकंड का था और इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स को अच्छा स्क्रीन स्पेस मिला था। बैकग्राउंड म्यूजिक, एक्शन और डायलॉग्स सभी ने फैंस का दिल जीत लिया था।लेकिन सेकेंड पार्ट के टीजर में यही सब पुराना सा लग रहा है, और सोशल मीडिया पर लोग इसे “चून लगा दिया” करार दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप का दावा, रूस से तेल आयात रोकने पर भारत ने जताई सहमति
फिल्म की जानकारी
-
निर्देशक: आदित्य धर
-
मुख्य कलाकार: रणवीर सिंह, सारा अली खान, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल
-
पहले पार्ट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 893.05 करोड़ रुपये
फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म का ट्रेलर और रिलीज टीजर की कमी को पूरा कर पाए।
Jubilee Post | जुबिली पोस्ट News & Information Portal
