यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बताया कि अब तक कितने रूसी सैनिकों ने किया आत्मसमर्पण

जुबिली न्यूज डेस्क

यूक्रेन पर रूस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। वहीं दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेेलेंस्की ने कहा है कि रूस के हमले में अब तक यूक्रेन के 1,300 सैनिकों की मौत हुई है।

देश की राजधानी कीव में एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध में बड़ी संख्या में रूसी सैनिकों की भी जान गई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध में शुक्रवार को 500 से 600 रूसी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़ें :  ‘UP में जीत 80-20 की है और यह माहौल लंबे समय तक रहेगा’

यह भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे पर क्या बोले अखिलेश ?

यह भी पढ़ें :  …तो पश्चिमी यूपी में जाट-मुसलमान एकता काम आई?

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना में शामिल कई लोगों को ये भी नहीं बताया गया है कि उन्हें युद्ध के मैदान में क्यों भेजा गया है।

उन्होंने दावा किया कि एक प्लाटून ने हथियार डालते समय कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उन्हें लोगों की जान लेने के लिए यहां भेजा गया था।

वहीं देश के उप प्रधानमंत्री इरीना विरेश्चुक ने कहा है कि शनिवार को मानवीय गलियारों के जरिए करीब 13,000 यूक्रेनी नगरिकों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों की तरफ भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इससे आधी संख्या में लोगों को निकाला जा सका था।

यह भी पढ़ें : एमसीडी चुनाव टालने को लेकर केजरीवाल हुए नाराज, जानिए क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें :  यूपी और पंजाब में एक-एक सीट जीतने के बाद मायावती ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें :  भाजपा की बंपर जीत पर प्रशांत किशोर ने कही ये बात

इरीना विरेश्चुक ने आरोप लगाया कि मारियुपोल शहर पर रूसी सेना के हमले नहीं रुके जिस कारण वहां से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला नहीं जा सका। हालांकि रूस ने इससे पहले यूक्रेन पर आरोप लगाया था यूक्रेनी सेना जानबूझ कर लोगों को शहर में रोके हुए है।

Related Articles

Back to top button