दुबई के प्रिंस की कार पर कबूतर ने बनाया घोंसला फिर जो हुआ…

जुबिली न्यूज़ डेस्क

कहा जाता है कि जब कोई पक्षी आपके घर में कहीं पर या आपकी किसी वस्तु पर घोंसला बना लिया हो और उसमें अंडा दे देता है तो उस घोंसले को वहीं रहने दिया जाता है। साथ ही उन्हें परेशान नहीं किया जाता है। ऐसा ही काम किया है दुबई के राजकुमार शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने।

कहा जाये तो उन्होंने इंसानियत की सबसे अच्छी मिसाल पेश की है। इसी वजह से उनकी तारीफ दुबई में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग कर रहे हैं। दरअसल क्राउन प्रिन्स शेख हमदान की कार विंडशील्ड पर कबूतर की एक जोड़ी ने घोंसला बनाया। इसके बाद प्रिंस ने अपनी उस एसयुवी को इस्तेमाल करने से मना कर दिया।

इसके बाद उन्होंने अपनी कार का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कबूतर ने पहले अपने बच्चे को जन्म देते हुए और उसके बाद बच्चों की देखरेख करते दिख पड़ रहे हैं। इस वीडियो को क्राउन प्रिंस ने इन्स्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा।

उन्होंने लिखा कि कभी-कभी जीवन में छोटी-छोटी बातें पर्याप्त की तुलना में अधिक होती है। प्रिन्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को 24 घंटे में ही 1 मिलियन से अधिक व्युज मिल चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अंडे से बच्चा बाहर निकलता है और अपनी मां के साथ खेलने लगता है। इसके बाद मां अपने बच्चों को खाना खिलाती है।

ये भी पढ़े : ऐसे पाएं 2GB तक का फ्री डेटा

ये भी पढ़े : 1 सितंबर से बदलेंगे ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कार में घोसला बनाने की जानकारी क्राउन प्रिंस को मिली तो उन्होंने अपनी गाड़ी को एक तरफ पार्क कर दिया और चरों तरफ टेप लगा दिया। इससे पक्षी शांति से रह सकें और उनके बच्चों को कोई परेशानी न हो।

पिछले हफ्ते क्राउन प्रिन्स ने कार के बोनेट पर चहल-कदमी कर रही मादा पक्षी का वीडियो अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था और जानकारी दी थी कि वे तब तक इस कार का उपयोग नहीं करेंगे जब तक बच्चे अंडे से बाहर न निकल जाएं।

Related Articles

Back to top button