कोरोना ने ली इस सांसद की जान

जुबिली स्पेशल डेस्क

कोरोना वायरस लगातार खतरनाक हो रहा है। आलम तो यह है कि बीते 21वें दिन हजार से ज्यादा मौते हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक 90 हजार लोगों की जान जा चुकी है। जहां आम आदमी पर कोरोना का कहर टूट रहा है तो नेताओं को भी कोरोना अपना शिकार बना रहा है।

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। सुरेश अंगड़ी 11 सितंबर को कोरोना की चपेट में आ गए थे। इसके बाद उनका इलाज एम्स के अस्पताल में चल रहा था लेकिन बुधवार को उनकी मौत हो गई… कर्नाटक के बेलगावी से सांसद 65 साल के अंगड़ी ने बुधवार की शाम दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पीएम मोदी और एचडी देवगौड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही कर्नाटक में कोरोना से मरने वाले सुरेश अंगड़ी दूसरे सांसद है। सांसद अशोक गस्टी भी कोरोना से निधन हो चुका था। सुरेश लोकसभा सांसद थे जबकि अशोक राज्यसभा के सांसद थे। बता दें कि कोरोना की वजह से योगी सरकार के मंत्री रही कमला रानी वरुण और चेतन चौहान की मृत्यु भी हो चुकी थी।

सुरेश अंगड़ी के बारे में

  • रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सांसद थे
  • सुरेश बेलगाम से 4 बार लोकसभा सांसद रहे
  • 2019 में चुनाव जीते थे
  • सुरेश 2004, 2009, 2014 और 2019 में लोकसभा संसद रहे

Related Articles

Back to top button