जापान में तूफान हेजिबीस ने मचाई तबाही

न्यूज़ डेस्क

जापान में शक्तिशाली तूफान हेजिबीस ने भारी तबाही देखने को मिल रही है। इसके चलते 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर हैं। इससे निपटने के लिए जापान सरकार ने कड़े बंदोबस्त किए हैं और एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा तूफान की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन भी हुआ है।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हेजिबीस का उपद्रव होंशू द्वीप के शहर चिबा तक जारी है। वहां के मौसम विज्ञान एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि यह तूफान ‘बेहद शक्तिशाली’ है, जोकि अब होंशू की ओर से प्रशांत महासागर के उत्तरी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

इससे पहले इस तूफान ने साल 1958 में कान्टो और इजू क्षेत्र में तबाही मचाई थी। इसमें करीब 1,200 से अधिक लोगों की जान गयी थी। हालांकि जापान की एजेंसी ने टोक्यो, इजू और शिलुओका प्रांत में भूस्खलन के लिए एक आपातकालीन चेतावनी जारी की है।

इस तूफान से निपटने के लिए जापान सरकार ने निवारक उपायों के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। साथ ही मध्य, दक्षिण व पश्चिमी जापान के निवासियों को इस पूरे सप्ताह सतर्क रहने की सलाह दी है। जापान ने सभी घरेलू उड़ानों और ओसाका व चुबू के बीच फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है।

Related Articles

Back to top button