VIDEO : जाम से जाम छलका जा! संगम घाट पर बाइक पर बनाया पेग और हुए दारु Party

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। सोशल मीडिया पर कब क्या चीज वायरल हो जाये ये किसी को पता नहीं होती है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र के अरैल घाट पर युमना किनारे का एक वीडियो काफी तेजी से वायल हो रहा है।

इसमें देखा जा सकता है कि दो व्यक्तियों के शराब और सिगरेट पीने के बाद स्नान करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को गौर से देखेंगे तो इसमें दो आदमी नजर आ रहा है। यमुना किनारे दो व्यक्ति बाइक खड़ी करके युमना में स्नान करते हैं।

इसके बाद वो नहाने के बाद अपनी बाइक सीट पर दोनों शराब का पैग बनाकर पीते दिखाई दे रहे हैं। शराब पीने के बाद दोनों सिगरेट जलाते हैं और फिर स्नान करने चले जाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है।

स्थानीय मीडिया की माने तो किसी ने इनका वीडियो चुपके से बना लिया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जहां दोनों बाइक लगाकर शराब पीते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं कुछ लोग नहाते भी दिखाई दे रहे साथ ही वहीं तीर्थ पुरोहित भी मौजूद थे। वीडियो के वायरल होने पर लोगों में गुस्सा है और एक् शन लेने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button