शिवपाल के इस प्रस्ताव पर क्या मान जाएगी सपा

जुबिली स्पेशल डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होना है लेकिन यहां पर राजनीतिक दल अभी से इसकी तैयारी में जुट गए है। बीजेपी को रोकने के लिए सपा लगातार नई रणनीति बनाने में लगी हुई है।

दूसरी ओर कांग्रेस भी यूपी में अपनी वापसी चाहती है। कांग्रेस ने इसके लिए अपने संगठन में काफी बदलाव किया है।

इतना ही नहीं यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लगातार यूपी में कांग्रेस को दोबारा जिंदा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ प्रियंका गांधी अब यूपी में ज्यादा सक्रिय है।

इस वजह से कांग्रेस की वापसी की उम्मीदें एक बार फिर परवान चढ़ती नजर आ रही है। दूसरी ओर अन्य दलों की बात की जाये तो सपा के आलावा प्रसपा और अन्य छोटी पार्टी भी 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में अहम रोल अदा कर सकती है।

ये भी पढ़े : ग्रामीणों के इस कदम से अब नहीं होगी फसल नुकसान और सड़क दुर्घटना

ये भी पढ़े : …अब तो फ्रंट फुट पर खेलेंगे: CM शिवराज

सपा से अलग हो चुके शिवपाल यादव बार-बार कह रहे हैं उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का किसी भी पार्टी में विलय नहीं होगा।

बीते कई महीनों से इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि प्रसपा का सपा में बहुत जल्द विलय हो सकता है लेकिन फिलहाल शिवपाल यादव ने इससे साफ मना कर दिया है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के  अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने इस दौरान कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने एक बार फिर दोहाया है कि प्रसपा का सपा में विलय नहीं होगा। हालांकि उन्होंने इस बात की ओर संकेत दिया है कि गठबंधन के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात चल रही है।

छोटी पार्टियों से भी अनुरोध है कि भाजपा को रोकने के लिए एकजुट हों। शिवपाल यादव की मौजूदगी में अमरोहा के पूर्व सांसद हरीश नागपाल ने प्रसपा का दामन थाम लिया।

ये भी पढ़े : तो इस प्रस्ताव से अमेरिका रखेगा चीन पर नजर

उन्होंने अमरोह में एक मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी विलय नहीं करेगी बल्कि गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में प्रसपा के प्रत्याशी उतारने की बात कही है। हालांकि उन्होंने गठबंधन के साथ लडऩे की बात कही है।

इस दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 2022 के चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी बतायी है।

उन्होंने कहा कि हम 2022 के चुनाव में छोटी-छोटी पार्टियों से गठबंधन करेंगे और सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार में हम एक कानून ऐसा भी बनाएंगे जिसमें हर घर के एक बच्चे को सरकारी नौकरी मिलेगी।

शिवपाल यादव ने कहा कि मैंने अखिलेश यादव से भी अपील की है कि वह हम सब के साथ 2022 में चुनाव लड़ें क्योंकि पहले परिवार का एक होना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button