इस वजह से नहीं हो पा रही सोनाक्षी की शादी, खुद किया खुलासा

sonakshi-jubileepost

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा इस समय अपनी आगामी फिल्म कलंक को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म प्रमोशन के लिए हाल ही में सोनाक्षी कलंक टीम के साथ डांस रिएलिटी शो सुपर डांसर 2 में शामिल हुईं।

इस शो पर उनके को-स्टार्स वरुण धवन और आलिया भट्ट भी मौजूद थे।  ये तीनों ही सितारे अक्सर अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहते हैं।

https://twitter.com/intent/like?tweet_id=1112024005194596352

आलिया और रणबीर कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं वही खबर ये भी है कि वरुण धवन जल्द ही शादी भी कर सकते हैं। इसी दौरीन सोनाक्षी ने अपने शादी को लेकर काफी बड़ा खुलासा किया।

सोनाक्षी ने अपने खुलासे में कहा कि वह वरूण-आलिया से पहले शादी करेंगी। सोनाक्षी के इस खुलासे को सुनकर शो की जज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु और मौजूद दर्शन हैरान रह गए।

https://www.instagram.com/p/BuygMLsAkzo/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_script

उन्होंने कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं और अब घर बसाना चाहती हैं।  उन्होंने कहा कि वे अपनी लाइफ में सही शख़्स की तलाश में हैं।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अफवाह थी कि सोनाक्षी फिल्म नोटबुक के सितारे जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी को बर्थ डे विश भी किया था हालांकि दोनों की डेटिंग की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button