‘खेल तो चल रहा है और AAP कुछ कर नही सकती’

जुबिली न्यूज़ डेस्क 

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के संकेत मिले हैं। लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी इसे लेकर खुद पार्टी नेता चिंतित हैं। दरअसल इसकी वजह है ईवीएम।

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होते ही आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वोटिंग के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी चुनाव आयोग ने अबतक वोट प्रतिशत क्यों जारी नहीं किया?। शनिवार देर रात ईवीएम की सुरक्षा को लेकर अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक हुई। इस मीटिंग में निर्णय हुआ कि आप आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक पोलिंग बूथ पर नजर रखेंगे, ताकि ईवीएम से कोई छेड़छाड़ न हो सके।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के कार्य सवाल उठाते हुए कहा कि बिल्कुल चौंकाने वाला है कि आखिर चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी वे मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहे हैं?। वहीं। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव में आधिकारिक मतदान प्रतिशत घोषित नहीं किया है। क्या साजिश रच रहा है? क्या एजेंडा है? EC को जवाब देना होगा।

मनोज तिवारी के ट्वीट ने बढ़ा दी है हलचल

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट करके एग्जिट पोल के फेल होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में बीजेपी को 48 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी, कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें।

मनोज तिवारी ने अपने एक बयान में यह भी कहा है कि, AAP वाले क्यों परेशान हो रहे हैं, उनको तो एग्जिट पोल 44 सीटें दे रहा है, फिर भी उनकी सांस उल्टी चल रही हैं। अभी से इनको EVM को दोष देने की बेचैनी बनी हुई है। ये एग्जिट पोल तीन बजे तक का है, उसके बाद 7-7:30 बजे तक वोटिंग हुई। भाजपा 48+ सीट के साथ सरकार बनाने जा रही है

ट्विटर यूजर ले रहे मजे

एक ओर जहां ईवीएम को लेकर बीजेपी और आप में जुबानी जंग चल रही है वहीं ट्विटर पर यूजर तरह-तरह के कमेंट करके मजे ले रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि, जहां पर विपक्ष हारने लगता है वहां पर चुनाव आयोग भी गलत हो जाता है और ईवीएम में गलत हो जाता है यह जितने देशद्रोही हैं यह जब तक भरे पड़े हैं पार्टियों में तब तक देश का विकास होना मुश्किल है सबसे पहले इनकी सफाई करो जो चुनाव आयोग को गलत ठहरा रहे जो ईवीएम को गलत ठहराते हैं

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, लगता है दिल्ली में कुछ अलग होने वाला है।

एक ने तो यहां तक लिख दिया, खेल तो चल रहा है और AAP कुछ कर नही सकती।

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में EVM की भी होगी अग्नि परीक्षा

यह भी पढ़ें : क्या अलगाववादियों के साथ काम कर रही थीं महबूबा मुफ्ती ?

यह भी पढ़ें : योगी सरकार अब इस शहर का नाम बदलने की तैयारी में

Related Articles

Back to top button