नशे में इस शख्स को सांप ने डसा और फिर जो हुआ…

स्पेशल डेस्क

लखनऊ। कहते जब इंसान शराब के नशे में रहता है तो उसे कुछ भी याद नहीं रहता है। इतना ही नहीं उसे ये भी पता नहीं होता है वह क्या कर रहा है। कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिला जब एक शराबी को सांप ने अपना शिकार बनाते हुए काट लिया।

इसके बाद वह उस आदमी ने न आंव देखा न तांव उसने फौरन सांप को पकड़कर दांतो से काटते हुए चार टुकटों में कर दिया है। इसके बाद सांप को थॅलों में भरकर फौरन अस्पताल पहुंच गया है।

पूरी घटना एटा की बतायी जा रही है। सांप काटने के बाद उस आदमी ने सांप को पकड़कर चबा लिया है और इस दौरान उसके घरवाले भी वहां पर पहुंच गए है। सांप काटने वाले शख्स का नाम राज कुमार बताया जा रहा है।

अस्पाल में भर्ती इस शख्स की हालत बेहद गम्भीर बतायी जा रही है। डॉक्टर ने इस शख्स को बचाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं लेकिन हालत बेहद खराब है। हालांकि उसके परिवार की स्थिति बेहद खराब बतायी जा रही है और उसके इलाज के लिए पैसा भी नहीं है।

उधर सांप की भी मौत हो चुकी है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button