सिद्धू ने कौन सा VIDEO शेयर किया है जिससे AAP में मच गई हलचल

जुबिली स्पेशल डेस्क

नई दिल्ली। पंजाब विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है और अब वहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। दिल्ली के बाद आम आदमी पार्टी अब पंजाब में भी पहली बार सत्ता में आई है।  भगवंत मान  17वें मुख्यमंत्री हैं।

दूसरी ओर पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच राज्यों के चुनाव में मिली हार से आग बबूला थी।

इसका नतीजा ये रहा कि पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा देना तक पड़ गया है। हालांकि कुछ दिन तक नवजोत सिंह सिद्धू ने चुप्पी साध ली थी लेकिन अब वो फिर से फॉर्म में लौटते नज़र आ रहे है।

दरअसल पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के सहारे राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इस वीडियो में ऐसा क्या है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठाया है।

दरअसल ये वीडियो हाथापाई का है। नवजोत सिंह सिद्धू ने हाथापाई का एक वीडियो शेयर किया है और कहा है आप कार्यकर्ताओं की विचारधारा शहीद भगत सिंह से मेल नहीं खा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शपथ ग्रहण समारोह से लेकर पद संभालने तक शहीद क्रांतिकारी का काफी जिक्र किया था।

सिद्धू ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘बदलाव जरूरी नहीं है कि प्रगति हो। यह वह बदलाव नहीं है, जिसके लिए पंजाब ने हामी भरी थी। हत्याएं, बंदूक की नोक पर कार चोरी, छीना झपटी, गुंडागर्दी और कब्जा… अनियंत्रित आप कार्यकर्ता स्वार्थी उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं… यह शहीद भगत सिंह की निस्वार्थता और बलिदान की विचारधारा से कोसों दूर है।’

Related Articles

Back to top button