जवाहरलाल नेहरु ‘क्रिमिनल’ थे ?

न्यूज़ डेस्क 

जम्मू कश्मीर पर आर्टिकल 370 को लेकर नेताओं की बयानबाजी जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को ‘क्रिमिनल’ बताया है। बता दें की जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाये जाने के बाद कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रही है जिसको लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह ने पलटवार किया है।

शिवराज सिंह ने भुवनेश्वर में बताया कि जब भारतीय फ़ौज कश्मीर से पाकिस्तानी कबाइलियों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, उस दौरान नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी। इस वजह से जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया। अगर कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती, तो पूरा कश्मीर भारत का होता।’

इसके अलावा उन्होंने नेहरु को ‘क्रिमिनल’ बताते हुए कहा कि ‘नेहरू ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू किया। भला किसी एक देश में दो निशान, दो विधान (संविधान) और दो प्रधान कैसे अस्तित्व में रह सकते हैं? यह देश के साथ नाइंसाफी नहीं है, बल्कि अपराध भी है।’

बता दें कि इससे पहले कश्मीर की बेटियों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शर्मनाक बयानबाजी की थी। इसके बाद निशाने पर आए सीएम को सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा है, मैं कश्मीर की लड़कियों को अपनी बेटियां मानता हूं। मेरा आशय कोई गलत टिप्पणी करने का नहीं था। देश की हर बेटी हमारी बेटी है।

ये भी पढ़े : अब हाईटेक क्लीनिक में मरीजों का होगा इलाज

बीते शुक्रवार को उन्होंने कहा था कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद अब लड़कियों को शादी के लिए कश्मीर से लाया जा सकता है। अब हम भी शादी के लिए कश्मीरी लड़की ला सकते हैं।

ये भी पढ़े : गांधी परिवार से ऊपर क्यों नहीं उठ पा रही कांग्रेस

Related Articles

Back to top button