ऐसा क्या हुआ जो शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

जुबिली न्यूज़ डेस्क

बिग बॉस 13′ में सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की रही थी। इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया जा रहा था जोकि अब तक लोगों की पसंदीदा बनी हुई है। बिग बॉस में बनी यह जोड़ी लोगों को इतनी पसंद आई कि दोनों को सिडनाज नाम दे दिया।

शो से ही शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर अपने प्यार का इजहार करती रही हैं, लेकिन सिद्धार्थ ने अभी तक इस पर चुप्पी साध रखी है।वो हमेशा से ही शहनाज को अपना अच्छा दोस्त बताते रहे हैं। इस बीच दोनों ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो में दोनों लाइव थे। इस दौरान दोनों ने खूब मस्ती भी की। दोनों का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

दोनों का ये वायरल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन इस लाइव सेशन में शेहनाज ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख कर खुद सिद्धार्थ शुक्ला भी हैरान हो गये। वीडियो में दोनों खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स एक दूसरे के साथ प्यार से रहने की सलाह दे रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CDXxXUhl1Vr/?utm_source=ig_web_copy_link

दरअसल वीडियो में शहनाज मजाक-मजाक में सिद्धार्थ को थप्पड़ मार देती हैं।शेहनाज के ऐसा करने पर सिद्धार्थ हैरान रह जाते हैं, वहीं शहनाज हंसने लगती हैं। थोड़ी ही देर में सिद्धार्थ फिर नॉर्मल हो जाते हैं। वो भी हंसने लगते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा का म्यूजिक वीडियो ‘दिल को करार आया रिलीज हुआ है। दोनों का ये वीडियो खूब धमाल मचा रहा है, लोगों को इनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वहीं शहनाज गिल भी टोनी कक्कड़ के साथ ‘कुर्ता पजामा’ में नजर आई थीं। इससे पहले सिद्धार्थ और शहनाज एक साथ म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा’ में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button