यूपी के सरकारी अस्पताल का ये वीडियो देखकर आप सिहर उठेंगे

जुबिली न्यूज डेस्क

उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दुर्व्यवस्था किसी से छिपी नहीं है। आए दिन अस्पतालों की अव्यवस्था को लेकर खबरें छपती हैं। लोग शिकायतें भी करते हैं पर इसमें  कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के संभल से अस्पताल की अव्यवस्था की ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है।

इंसानियत को झकझोर देने वाला ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखी एक लाश को कुत्ता नोंचता हुआ दिख रहा है। जानकारी के मुताबिक यह लाश एक लड़की की है जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई। इस खबर के साथ अटैच ट्विटर में आप ये वीडियो देख सकते हैं।

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायल इस लड़की को उपचार के लिये गुरुवार को अस्पताल लाया गया था। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि यहां पहुंचने से पहले लड़की की मौत हो गई थी या फिर इलाज के दौरान उसकी जान चली गई।

ये भी पढ़े :  माराडोना: मेरा हीरो चला गया…मेरे पागल जीनियस तुम्हारी आत्मा को शांति मिले

ये भी पढ़े :  ट्विटर ने क्यों हटाया बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री का ये ट्वीट

ये भी पढ़े :  दिल्ली पहुंचने की जद्दोजहद में किसान और बॉर्डर पर हैं जवान

20 सेकेंड का यह वीडियो हिला देने वाला है। वीडियो में सफेद चादर से ढके हुए शव को एक आवारा कुत्ता नोच रहा है। सवाल उठता है कि सरकारी अस्पताल में आवारा कुत्ते किस तरह घुस जा रहे हैं। और खास तौर पर शव रखे जाने वाली जगह की असुरक्षा को लेकर भी अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लड़की परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने आवारा कुत्तों की समस्या की बात को स्वीकार किया है।

इस बीच लड़की के पिता चरण सिंह ने बयान दिया है कि अस्पताल में जब लड़की को लाया गया, तब डेढ़ घंटे तक किसी ने भी इलाज नहीं शुरु किया।

यह वीडियो समाजवादी पार्टी ने अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठाते हुये यह वीडियो अपने ऑफिसियल ट्विवटर हैंडल से ट्वीट किया है।

ये भी पढ़े : कांग्रेस मुख्यालय में किसने लगाया ताला

ये भी पढ़े :  जम्मू-कश्मीर के DDC चुनावों के घोषणापत्र में बीजेपी ने किया नौकरी देने का वादा

ये भी पढ़े :  100 साल पुराने नियम-कानून को खत्म करेगी यूपी सरकार

Related Articles

Back to top button