छेड़छाड़ से परेशान थी छात्रा, फांसी लगा दे दी जान

जुबिली पोस्ट ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बरेली के आंवला क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (देहात) डा. संसार सिंह ने बताया कि अयोध्या निवासी रामवीर की पुत्री 12वीं की छात्रा मनोरमा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।


उन्होंने बताया कि सोमवार को रामवीर पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था। इस बीच गांव के छोटू उर्फ मुनिन्द्र ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने लगा, विरोध करने पर धमकी देकर फरार हो गया।

उसके बाद परेशान छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया मनोरमा के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button